लंबी दूरी की यात्रा महंगी, Indian Railways ने बढ़ाया किराया; 26 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम
भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी। इस बदलाव के तहत, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने अतिरिक्त चुकाने होंगे।
हालांकि, रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत दी है। 215 किलोमीटर से कम के सफर पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, उपनगरीय (सब-अर्बन) ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह किराया बढ़ोतरी परिचालन लागत (operational cost) में हो रही वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए जरूरी है। रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने, नई ट्रेनें चलाने और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर काम कर रहा है।
इस किराया बढ़ोतरी से मिली 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का इस्तेमाल इन्हीं कामों में किया जाएगा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है और इसके नेटवर्क को मेंटेन करने में भारी खर्च आता है। यह इस साल दूसरी बार है जब रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 1 जुलाई को भी नॉन-एसी और एसी क्लास के किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई थी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने SHANTI बिल को दी मंजूरी, private firms के लिए खुला India nuclear energy सेक्टर
मथुरा में 25 दिन पहले हुई शादी, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने खुद को गोली मारी; तीन सुसाइड केस से हड़कंप (Mathura news)
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति का दबदबा, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी
IND vs SL T20I: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
CM योगी के UP मॉडल को पूरे देश में लागू करेगी केंद्र सरकार, River Conservation में अग्रणी बना राज्य
भारत को ‘Deep Tech Superpower’ बनाने पर मुकेश अंबानी का बड़ा बयान, बताया क्या है उनका विजन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की जीत पर PM Modi का बयान, बोले- विकास के साथ खड़ा है राज्य
कश्मीर में बर्फबारी का असर, कानपुर में बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया Kanpur weather news अलर्ट
