IND vs SA T20 सीरीज निर्णायक मैच में रोमांच, भारत को लगे झटके
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यह मैच सीरीज का निर्णायक मुकाबला है, क्योंकि चार मैचों के बाद भारत 2-1 से आगे चल रहा है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो सीरीज अपने नाम कर लेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका की जीत सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करेगी।
भारत ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की और 67 रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। इसके बाद संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली, लेकिन जॉर्ज लिंडे ने उन्हें बोल्ड कर दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 5 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम इंडिया को लगातार झटके लगे।
मैच के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई जब अंपायर रोहन पंडित चोटिल हो गए। संजू सैमसन के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद गेंदबाज फरेरा के हाथ से लगकर अंपायर के घुटने पर जा लगी। फिजियो को मैदान पर आकर उनका इलाज करना पड़ा।
