0

पूर्णिया के ‘पाकिस्तान टोला’ में आज भी कच्ची सड़क, बारिश में चलना हुआ दूभर; ग्रामीणों ने की पक्कीकरण की मांग

By Dec 18, 2025

बिहार के पूर्णिया जिले के सिंघिया पंचायत के पाकिस्तान टोला, गोलाबाड़ी और पृथ्वीटोला गांव के निवासियों को आज तक पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क लगभग एक किलोमीटर लंबी है, जो वर्षों से कच्ची पड़ी है। ग्रामीणों की मांग के बावजूद इस महत्वपूर्ण मार्ग के पक्कीकरण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

बारिश के मौसम में यह कच्ची सड़क कीचड़ और फिसलन से भर जाती है, जिससे यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। सामान्य दिनों में भी गड्ढों और उबड़-बड़ खाबड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क के कारण अक्सर लोग फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

इस मार्ग पर पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से प्रभावित होते हैं। मरीजों को समय पर इलाज के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय ले जाने में भी काफी परेशानी होती है। पंचायत की लगभग आधी आबादी इसी सड़क के माध्यम से बाजार, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचती है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जिला पदाधिकारी से जनहित में इस एक किलोमीटर कच्ची सड़क का अविलंब पक्कीकरण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिल सके।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें