आगरा में यमुना नदी पर बन रहा 200 करोड़ का मेट्रो पुल, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा
आगरा में, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यमुना नदी की तलहटी पर पुल की पाइलिंग शुरू कर दी है। एक रिग मशीन का प्रयोग हो रहा है और एक महीने में पहला पिलर बनकर तैयार होगा।
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने यमुना नदी की तलहटी पर पुल की पाइलिंग शुरू कर दी है। इसके लिए एक रिग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। बुधवार को पाइलिंग में जाल बिछाया गया। एक माह में पहला पिलर बनकर तैयार होगा। पुल में छह पिलरों का प्रयोग होगा। पुल का निर्माण डेढ़ साल में पूरा होगा। इसमें 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कारिडोर 16 किमी लंबा है। वाटरवर्क्स को रामबाग से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पुल बनेगा। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण चार माह तक कार्य बंद रहा। दो सप्ताह पहले यूपीएमआरसी ने कार्य चालू किया। बुधवार को रिग मशीन से खोदाई की गई।
पाइलिंग का कार्य चालू हुआ। जल्द ही एक और रिग मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इससे पिलर का निर्माण तेजी से पूरा होगा। संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि मेट्रो पुल का निर्माण सिंगल पुल तकनीक से होगा। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। पुल के हिसाब से गर्डर को डिजाइन किया जा रहा है। सभी गर्डर प्री कास्ट तकनीक से बनाए जाएंगे।
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
सरकारी विभाग के वाहन से चोरी, पुलिस चौकी से 20 कदम दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल
आगरा में घर खरीदने का सुनहरा मौका! अटल पुरम फेज टू में 518 भूखंडों का आवंटन, जानें पूरी प्रक्रिया
शराब के ठेकों पर ‘प्लास्टिक’ का कहर! निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना
आगरा में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी, युवक के एक लाख रुपये चोरी
कर वसूली और IGRS में सुस्ती पर मंडलायुक्त नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
आगरा में 200 करोड़ की लागत से यमुना पर बन रहा मेट्रो पुल, डेढ़ साल में होगा तैयार, यूपी के लाखों लोगों को मिलेगी राहत
