आगरा में 200 करोड़ की लागत से यमुना पर बन रहा मेट्रो पुल, डेढ़ साल में होगा तैयार, यूपी के लाखों लोगों को मिलेगी राहत
आगरा में यमुना नदी पर बन रहे मेट्रो पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) की टीम ने नदी की तलहटी पर पुल की पाइलिंग शुरू कर दी है। इसके लिए एक रिग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है और जल्द ही एक और मशीन लगाई जाएगी ताकि काम में तेजी लाई जा सके।
पुल में कुल छह पिलरों का प्रयोग होगा और पहला पिलर एक माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इस पुल के निर्माण में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पुल आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक 16 किमी लंबे दूसरे मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है।
यह पुल वाटरवर्क्स को रामबाग से जोड़ेगा। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण पिछले चार माह से कार्य बंद था, जिसे दो सप्ताह पहले फिर से शुरू किया गया है। संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि मेट्रो पुल का निर्माण सिंगल पुल तकनीक से होगा और सभी गर्डर प्री कास्ट तकनीक से बनाए जाएंगे।
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
सरकारी विभाग के वाहन से चोरी, पुलिस चौकी से 20 कदम दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल
आगरा में घर खरीदने का सुनहरा मौका! अटल पुरम फेज टू में 518 भूखंडों का आवंटन, जानें पूरी प्रक्रिया
शराब के ठेकों पर ‘प्लास्टिक’ का कहर! निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना
आगरा में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी, युवक के एक लाख रुपये चोरी
कर वसूली और IGRS में सुस्ती पर मंडलायुक्त नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
आगरा में यमुना नदी पर बन रहा 200 करोड़ का मेट्रो पुल, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा
