धुरंधर की बंपर सक्सेस पर अक्षय खन्ना का पहला रिएक्शन, बोले- ‘ज्यादा फर्क नहीं पड़ता…’
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता से अभिनेता अक्षय खन्ना का एक्टिंग करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। 50 वर्षीय अक्षय ने इस मूवी में पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका को पूरी सिद्दत के साथ निभाया है, जिसको लेकर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।
अब धुरंधर की बंपर सक्सेस पर अक्षय खन्ना ने पहली बार खुलकर बात की है। एक्टर की प्रतिक्रिया थोड़ी कैजुअल रही है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने हाल ही में मिस मालिनी को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि धुरंधर की सफलता को लेकर अक्षय खन्ना की क्या प्रतिक्रिया रही।
मुकेश ने बताया है- ”आज सुबह ही मेरी उनसे (अक्षय खन्ना) बात हुई थी। धुरंधर की सक्सेस के बारे में उनकी सोच क्या है, इसको लेकर सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन सच में मजा आया। बस इससे ज्यादा उन्होंने और कुछ नहीं कहा।” मुकेश ने आगे बताया कि अक्षय खन्ना अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वह एक सीन को कई बार पढ़ते हैं और पूरी तैयारी के साथ काम करते हैं। हालांकि, वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं, जो उन्हें औरों से अलग बनाता है।
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
चीन के साथ संबंधों पर संसदीय समिति की 360-डिग्री चर्चा, थरूर ने बताया क्या हुआ
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में सेंध! CBI और रक्षा मंत्रालय की टीम ने की घंटों जांच, अधिकारियों में हड़कंप
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच
धरती माता बचाओ समिति: सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर समिति बनाने पर दिया जोर, उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर फोकस
