0

झारखंड के पलामू में दहशत: 10 लाख की रंगदारी न देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

By Dec 17, 2025

झारखंड के पलामू जिले में रंगदारी के लिए बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी है। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज मोहल्ला निवासी ताइद रियाजुद्दीन शाहिद के घर मंगलवार देर शाम हुई। पीड़ित रियाजुद्दीन ने इस मामले में चैनपुर थाना में तीन आरोपितों -सद्दाम कुरैशी, सूरज चंद्रवंशी और रौशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना में दिए गए आवेदन में रियाजुद्दीन ने बताया कि वह कचहरी में ताइद का काम करते हैं और मंगलवार की देर शाम कचहरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीनों आरोपित उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

फायरिंग की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना के बाद से रियाजुद्दीन का परिवार भयभीत है। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें