सड़क डिवाइडर पर अतिक्रमण: नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, फल-सब्जी की दुकानें ध्वस्त
शहर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा रोड पर आरबी डिग्री कॉलेज के पास सड़क डिवाइडर पर अवैध रूप से संचालित की जा रही फल और सब्जी की दुकानों को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त करा दिया। अमर दीप और विनोद कुमार ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर दुकानें खोल ली थीं। इन दुकानों के चलते न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक रुकने वाले ग्राहकों के कारण सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों के निर्देश पर प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सड़क डिवाइडर पर रखे ठेले, तख्त और अस्थायी ढांचों को हटाकर मौके को पूरी तरह साफ कराया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क डिवाइडर पर किसी भी प्रकार का व्यवसाय करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि इस तरह का अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित, इस काम के लिए मिला नकद पुरस्कार
डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को दिया नकद पुरस्कार, IGRS में बेहतर काम से हुए प्रभावित
उर्वरक स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी! दो दुकानदारों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला
उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी
अरवल के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी! 13 पंचायत भवनों में खुले डाकघर, अब गांव में ही मिलेंगी सारी बैंकिंग सेवाएं
फीस के बहाने छात्रा को बुलाया, स्कूल प्रबंधक ने की घिनौनी हरकत; सहेली ने ऐसे बचाई इज्जत
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
