0

जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान

By Dec 15, 2025

जीआरपी कर्मियों ने अपनी बहादुरी से एक संभावित रेल दुर्घटना को टाल दिया। गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट कर्मी दोनों जीआरपी जवानों ने एसी कोच के नीचे पहिये में लगी आग पर तत्काल काबू पाते हुए यात्रियों की जान बचाई। सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ने पहिये की चेकिंग के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया।

12 दिसंबर को गाड़ी सं. 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में जीआरपी आगरा फोर्ट के सिपाही विकास सिंह व योगेश कुमार सारस् कुमार सारस्वत एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे। दोनों पर ट्रेन को कानपुर से आगरा फोर्ट स्टेशन तक एस्कॉर्ट करते हुए यात्रियों के जान-माल की सुरक्षा करते हुये ट्रेन को सकुशल व सुरक्षित लाना था। यात्रा के दौरान ट्रेन अछल्दा स्टेशन के आऊटर पर अचानक खड़ी हो गई। दोनों जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन के बाहर देखा तो पाया कि कोच बी-1 के यात्री शोर मचाते हुये गाड़ी से उतरकर भाग रहे हैं।

बिना देरी किये दोनों कोच बी-1 के पास पहुंचे, तो देखा कि कोच के पहियों में दोनों ओर नीचे की तरफ आग लगी हुई है। सिपाही विकास सिंह ने तत्परता दिखाते हुये कोच में लगे अग्निरोधक सिलेंडर से पहियों में लगी आग को बुझाया गया और उसी समय घटना से जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचित किया। जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूरी पड़ताल के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने सोमवार को दोनों जीआरपी कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए पांच हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा निकालकर मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान...
By Dec 15, 2025

आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के तहत दो हजार प्रोजेक्ट में प्राथमिक विद्यालय विदरपुर के बच्चों...
By Dec 15, 2025

खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR

थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया के जंगल क्षेत्र में खनन करने से रोकने पर दबंग माफिया ने महिला वन कर्मी से अभद्रता कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गए। वन कर्मी...
By Dec 15, 2025

बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग...
By Dec 15, 2025

आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग लिए।...
By Dec 15, 2025

‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा

यूपी की आगरा पुलिस ने बेव सीरीज में काम करने वाले एक ऐसे कलाकार को पकड़ा है जो खतरनाक नशीले पदार्थ एमडीएमए की तस्करी और सप्लाई करता था। पकड़ा गया मान सिंह फर्जी और द...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमर में ले जाकर उसकी...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के बहाने ननद पर जानलेवा हमला, भाभी ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू-चिमटे से गोदा

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमरे में बुलाया। ननद...
By Dec 15, 2025

साझा करें