आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर: तीन हादसों में एक की मौत, कई घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे और एटलस कंपनी द्वारा रोड डायवर्जन के कारण सोमवार सुबह तीन अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। तीसरी घटना में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पहली घटना रविवार रात लगभग 12:15 बजे किलोमीटर 14+200 पर हुई। मथुरा से हरदोई जा रही एक कार, जिसे ओमप्रकाश चला रहे थे, चालक को नींद की झपकी आने के कारण अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ओमप्रकाश, प्रशांत और कृष्णा को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डौकी और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
दूसरी घटना रविवार रात लगभग 3:15 बजे हुई, जब जयपुर से गोरखपुर जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन नंबर 14:200 पर डायवर्जन पॉइंट के पास आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में राजस्थान के विजय नगर निवासी कैनैना (उम्र लगभग 5 वर्ष) और ज्ञान चंद घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई और फिर वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
तीसरी घटना सोमवार सुबह लगभग 11 बजे माइलस्टोन नंबर 32 पर हुई। लखनऊ की तरफ से आ रहा एक ट्रोला आगे चल रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रोला डिवाइडर तोड़कर आगरा से लखनऊ जाने वाली लाइन में आ गया, जिससे आगरा की तरफ से आ रही दो कारें एक के बाद एक टकरा गईं। इस हादसे में लगभग ढाई वर्ष का बच्चा राध्यव कौशिक घायल हो गया, जिसे सीएचसी पर भिजवाया गया है।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
