चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान
By
Dec 14, 2025
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री एरिया के पास से गुजर रहे एक ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के अंदर मौजूद चालक शिवशंकर और खलासी ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी।
इस घटना में चालक शिवशंकर के दोनों हाथ झुलस गए। ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुमेरपुर थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी और इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
