0

मथुरा में धारा 163 लागू, डीएम ने जारी किए सख्त आदेश; जानिए क्या हैं पाबंदियां

By Dec 14, 2025

मथुरा के डीएम सीपी सिंह ने आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए जिले में तत्काल प्रभाव से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा 12 दिसंबर से 8 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

डीएम ने आदेश में कहा है कि क्रिसमस, नववर्ष, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस और शब-ए-बारात जैसे पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है। इस अवधि में बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, जुलूस निकालने और किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीनों का संचालन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित रहेगा। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व दिनदहाड़े चांदी कारोबारी से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

मनरेगा खातों में 20 लाख की सेंधमारी, मथुरा से पकड़े गए ठग; जानिए कैसे होता था यह ‘खेल’

उत्तर प्रदेश के मनरेगा बैंक खातों में साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है, जिसके तार मथुरा से जुड़े बताए जा रहे हैं। साइबर ठगों ने खातों से अवैध रूप से 20 लाख रुपये का...
By Dec 14, 2025

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी, मथुरा में प्रार्थना सभा के दौरान छलके आंसू; बेटियों की गैरमौजूदगी पर कही ये बात

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। लगभग दो सप्ताह तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद 29 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनका...
By Dec 14, 2025

धर्मेंद्र के निधन के बाद भावुक हुईं हेमा मालिनी, मथुरा की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचीं ईशा और अहाना देओल

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। 29 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद, हेमा मालिनी ने...
By Dec 14, 2025

किशोरी को भगाकर ले गया था युवक, मथुरा में ट्रक ने मारी टक्कर; दर्दनाक हादसे में मौत

संवाद सहयोगी, नारखी। युवक के साथ गई किशोरी की मथुरा के महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका मथुरा में उपचार चल रहा है। शनिवार को किशोरी का शव...
By Dec 14, 2025

साझा करें