0

किशोरी को भगाकर ले गया था युवक, मथुरा में ट्रक ने मारी टक्कर; दर्दनाक हादसे में मौत

By Dec 14, 2025

संवाद सहयोगी, नारखी। युवक के साथ गई किशोरी की मथुरा के महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका मथुरा में उपचार चल रहा है। शनिवार को किशोरी का शव गांव लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वहां फोर्स तैनात रहा। अंतिम संस्कार के बाद भी कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहे।

थाना उत्तर के टापाखुर्द निवासी करन गुरुवार शाम चार बजे नारखी क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया। स्वजन को जानकारी हुई तो पिता ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।

शुक्रवार दोपहर पता चला कि उनकी बाइक में महावन क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी है। जिससे किशोरी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद पुलिस स्वजन के साथ मथुरा रवाना हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव लाया गया। थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि युवक और किशोरी दोनों ही एससी जाति के हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व दिनदहाड़े चांदी कारोबारी से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

मनरेगा खातों में 20 लाख की सेंधमारी, मथुरा से पकड़े गए ठग; जानिए कैसे होता था यह ‘खेल’

उत्तर प्रदेश के मनरेगा बैंक खातों में साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है, जिसके तार मथुरा से जुड़े बताए जा रहे हैं। साइबर ठगों ने खातों से अवैध रूप से 20 लाख रुपये का...
By Dec 14, 2025

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी, मथुरा में प्रार्थना सभा के दौरान छलके आंसू; बेटियों की गैरमौजूदगी पर कही ये बात

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। लगभग दो सप्ताह तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद 29 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनका...
By Dec 14, 2025

धर्मेंद्र के निधन के बाद भावुक हुईं हेमा मालिनी, मथुरा की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचीं ईशा और अहाना देओल

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। 29 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद, हेमा मालिनी ने...
By Dec 14, 2025

मथुरा में धारा 163 लागू, डीएम ने जारी किए सख्त आदेश; जानिए क्या हैं पाबंदियां

मथुरा के डीएम सीपी सिंह ने आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए जिले में तत्काल प्रभाव से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा...
By Dec 14, 2025

साझा करें