0

शिमला में HRTC का बुरा हाल: बसों और ड्राइवरों की कमी से थमी रफ्तार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

By Dec 10, 2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एचआरटीसी (HRTC) की सेवाएं चरमरा गई हैं। बसों और चालकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई रूटों को बंद कर दिया गया है या क्लब कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिमला जिला के पांच डिपो में बसों की भारी कमी है। उपलब्ध 744 बसों में से 86 बसें कम हैं। चालकों की स्थिति भी गंभीर है, जहां 1054 पदों में से 228 पद खाली हैं। इस कमी के कारण मौजूदा चालकों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्हें ओवरटाइम करना पड़ रहा है और समय पर छुट्टियां भी नहीं मिल पा रही हैं।

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रांतीय प्रधान मानसिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि चालकों की भर्ती प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाए ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो सके और चालकों को भी राहत मिल सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू, इस दिन से पर्यटक ले सकेंगे लुत्फ; जानें सेशन और सीजन की फीस

शिमला में लंबे समय से स्केटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे स्थानीय व बाहरी स्केटर के लिए खुशी की खबर है। चार दिसंबर यानी वीरवार से शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक...
By Dec 10, 2025

साझा करें