जयशंकर ने पाक सेना पर साधा निशाना, बौखलाए पाकिस्तान ने दिया करारा जवाब
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सेना पर टिप्पणी से पाकिस्तान नाराज है। पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना सहित सभी संस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। शनिवार को नई दिल्ली में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा था कि भारत की अधिकांश समस्याएं पाकिस्तान की सेना से उत्पन्न होती हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी संगठनों को समर्थन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, उसी तरह अच्छे सैन्य नेता भी होते हैं और जो इतने अच्छे नहीं होते। ऐसा उन्होंने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के संदर्भ में कहा।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने जयशंकर की टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ”भारतीय विदेश मंत्री द्वारा की गई अत्यधिक भड़काऊ, निराधार और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों को पाकिस्तान स्पष्ट रूप से खारिज करता है और उनकी निंदा करता है।”
अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान एक ”जिम्मेदार” देश है और सशस्त्र बलों सहित इसकी सभी संस्थाएं ”राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार स्तंभ” हैं। उन्होंने कहा कि मई में हुए सैन्य संघर्ष ने किसी भी आक्रमण के खिलाफ ”उचित, प्रभावी और जिम्मेदाराना तरीके” से देश की रक्षा करने के पाकिस्तानी सेना के संकल्प को प्रदर्शित किया है। उन्होंने पाकिस्तान की राजकीय संस्थाओं और उसके नेतृत्व को बदनाम करने के ”प्रयासों” की आलोचना की, जिसे उन्होंने ”दुष्प्रचार अभियान” का हिस्सा बताया।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
