0

सरकारी खरीद में देरी से किसान परेशान, बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बिक रहा धान

By Dec 10, 2025

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार व अनिश्चितता से किसानों की चिंता चरम पर है। एक ओर जहां धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं, वहीं दूसरी ओर धान खरीद के लिए अब तक कोई निश्चित लक्ष्य निर्धारित नहीं है। रबी फसल की बुआई, बच्चों की पढ़ाई तथा शादी विवाह जैसी पारिवारिक मजबूरी किसानों को अपना अनाज औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश हैं।

धान अधिप्राप्ति के लिए अभी तक लक्ष्य भी निर्धारित नहीं है। धान कटनी रिपोर्ट अभी तक प्रखंड स्तर पर फाइलों में हीं बंद है। कटनी रिपोर्ट पहले जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद इन्हें पटना स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगी। अंत में, उत्पादन प्रतिशत के आधार पर धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इस लंबी व जटिल प्रक्रिया के कारण सरकारी खरीद में देरी हो रही है। खरीद में देरी के कारण किसानों को धान 1300 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचना पड़ रहा है जबकि सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल है।

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजन कुमार के अनुसार, प्रखंड के कुल 33 पैक्सों में से 26 पैक्सों के द्वारा हीं खरीदारी की जानी है। अधिकारी के अनुसार, इस वर्ष प्रखंड के कुल 23 पैक्सों के 115 किसानों से कुल 778 एमटी धान की खरीदारी की जा चुकी है जो जिले में सर्वाधिक है। इस आंकड़े से इतना स्पष्ट है कि प्रति पैक्स औसतन पांच किसानों से हीं धान की खरीदारी की गई है।

कोरलहिया गांव के किसान पारस कुमार सिंह कहते हैं कि धान में नमी की मात्रा, गुणवत्ता व वज़न के संबंध में नियमों का हवाला देकर धान की खरीदारी में हो रहे भ्रष्टाचार से किसान हतोत्साहित हैं। मोरसंड गांव के किसान विनोद कुमार सिंह धान अधिप्राप्ति को लेकर सरकारी मंशा पर हीं सवाल खड़ा करते कहते हैं कि सरकारी घोषणाएं सिर्फ अखबार के पन्नों में हीं अच्छा लगता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीतामढ़ी में 24 घंटे के अंदर दो गोलीकांड: एक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

सीतामढ़ी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल...
By Dec 10, 2025

सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को भूना, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, हंगामा

सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेलसंड सड़क पर सरखौली चौक के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान...
By Dec 10, 2025

सीतामढ़ी में शादी समारोह में खूनी खेल, डीजे पर डांस कर रहे 14 साल के किशोर को लगी गोली

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में एक शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। डीजे पर डांस कर रहे 14 वर्षीय एक किशोर को हर्ष फायरिंग के...
By Dec 10, 2025

साझा करें