फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
आपके अपने समाचार-पत्र हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को फुहार कार्यक्रम का आयोजन कल्याणं करोति कल्याण धाम, मसानी बाईपास लिंक रोड पर दोपहर 12 बजे से होगा। जीएलए विवि के मुख्य सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कल्याणं करोति के बच्चों के साथ हिन्दुस्तान खुशी के पल साझा करेगा। इन बच्चों में अधिकतर दिव्यांग हैं। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दुस्तान यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
सोमवार को कल्याणं करोति में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे जमकर मस्ती करेंगे। उन्हें प्यार और दुलार मिलेगा। बच्चों द्वारा इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। बच्चे गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मतलब ये बच्चे जमकर धमाल मचाएंगे। इसके अलावा बच्चों को उनका मनपसंद रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। आयोजन के दौरान बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे, जो उन्हें ठंड से बचा सके। इस कार्यक्रम में स्वीटी सुपारी, सलेक्शन ए वी फैमिली वियर शोरूम, सिम्स सिटी हॉस्पिटल, तोता रंग व गुलाल और यूनिकॉम एडवरटाइजिंग का भी सहयोग रहेगा।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में इन छात्रों ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
