यूपी में 113 करोड़ से 17 सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा आसान
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़कों की हालत सुधारने के लिए 1 अरब 13 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने देवीपाटन मंडल में जर्जर हो चुकी 17 सड़कों की दशा सुधारने के लिए विशेष मरम्मत के कार्यों को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना का उद्देश्य जर्जर सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन को सुगम बनाना है।
परियोजना के तहत, 12 करोड़ रुपये की लागत से 16 सड़कों के 55 किलोमीटर हिस्से का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें खरगुपुर-महाराजगंज से रामनगर-बरईपुरवा-मर्दनपुरवा मार्ग पर 1 करोड़ 11 लाख रुपये, सीके रोड से जगदीशपुर वल्दी से बसभरिया-मुजेड़ मार्ग पर 1 करोड़ 42 लाख रुपये और केवटनडीहा संपर्क मार्ग पर 1 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, मलौनाडीह से बरबटपुर मार्ग, माझा तरहर मार्ग और अन्य संपर्क मार्गों की भी विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
एक अरब एक करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर-बांसी-इटवा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह 30.825 किलोमीटर लंबी सड़क है, जिसका चौड़ीकरण लंबे समय से लंबित था। शासन ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी गई स्वीकृति के बाद 15 करोड़ 22 लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त कर दिया है। चौड़ीकरण के बाद यह मार्ग 77.825 किलोमीटर हिस्से तक चौड़ा बनाया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी योगेंद्र सिंह के अनुसार, विशेष मरम्मत हो जाने के बाद जर्जर हो चुकी सड़कों की समस्या खत्म हो जाएगी। यह परियोजना स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गोंडा में बस-कार टक्कर में मां-बेटे समेत 3 की मौत, एयरपोर्ट जा रहा था परिवार
अलाव तापते समय महिला की दर्दनाक मौत, ठंड से बचने की कोशिश में गंवाई जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोंडा-बलरामपुर के 2000 से ज्यादा गांवों में बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर केबल, खत्म होगी सर्वर डाउन की दिक्कत
यूपी के गोंडा में ईंट भट्ठे पर खूनी खेल, विवाद के बाद मुंशी की गला रेतकर हत्या से सनसनी
अयोध्या बाइपास निर्माण में आई तेजी, दूसरी किस्त में मिले 10 करोड़;0 करोड़; जानें कब तक पूरा होगा काम
