IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा
इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद होने पर यात्रियों को हुई परेशानी को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब सरकार सिविल एविएशन सचिव सोनाली गिरी ने की, जिसमें इंडिगो, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, सीआईएसएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मौजूदा संकट के बीच एयरपोर्ट पर संचालन को सुव्यवस्थित करना रहा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब जो भी फ्लाइट कैंसिल होगी उसकी सूचना पैसेंजर को 10 घंटे पहले दी जाएगी। इसके अलावा, यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की गई। यह कंट्रोल रूम ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर के कार्यालय में बनाया गया है, जहां से यात्रियों को रीयल टाइम जानकारी और सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें रिफंड, री-शेड्यूलिंग, बैगेज डिलीवरी और फ्लाइट अपडेट से जुड़ी हर जानकारी यात्रियों को तुरंत मुहैया करवाई जाएगी।
अधिकारियों ने बैठक में रिफंड और री-शेड्यूलिंग की प्रक्रिया को तेज करने, बैगेज डिलीवरी में देरी को कम करने और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यात्रियों को राहत देने के लिए और मजबूत फसिलिटेशन, सोशल मीडिया के माध्यम से समय पर अपडेट और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। एयरपोर्ट प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि इंडिगो की उड़ानों में जारी व्यवधान के बीच प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये
‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना
दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर
मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस
बजट घोषणाओं में देरी पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, अफसरों को दी चेतावनी
हरियाणा पुलिस में अब 25% महिलाएं, CM सैनी का बड़ा ऐलान: 7 नए महिला थाने और 1250 पदों पर भर्ती
इंडिगो के संकट से हवाई सफर कई गुना महंगा, चंडीगढ़-बेंगलुरु रूट पर किराया 65 हजार पार
