MG Gloster से लेकर ZS EV तक, साल के अंत में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें किस कार पर कितनी छूट
JSW-MG Motor India अपनी सभी गाड़ियों पर दिसंबर 2025 में डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप MG की कोई कार या EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि MG की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है?
कंपनी की फ्लैगशिप SUV MG Gloster पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट Sharp, Savvy और Savvy 6-सीटर वेरिएंट पर भी मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 38.33 लाख रुपये से लेकर 42.49 लाख रुपये तक जाती है।
दिसंबर 2025 में MG ZS EV पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें दी गई 50.3kWh की बैटरी सिंगल चार्ज में 461km तक की रेंज दे सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से लेकर 20.50 लाख रुपये तक है।
यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। MG Comet पर दिसंबर 2025 में एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये से लेकर 10.00 लाख रुपये तक है।
MG Hector और Hector Plus पर 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह छूट इसके पांच और छह सीटर पर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम 14.00 लाख रुपये से लेकर 21.34 लाख रुपये तक जाती है।
MG की सबसे पॉपुलर Windsor EV पर भी 50,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट इसके Excite, Exclusive और Essence वेरिएंट पर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.00 लाख रुपये से लेकर 18.39 लाख रुपये तक है।
दिसंबर 2025 में MG Astor पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी इसे Sprint, Shine, Select, Sharp Pro, Savvy Pro वेरिएंट में ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये से लेकर 15.36 लाख रुपये तक है।
डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर और स्टॉक उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
