0

शौर्य दिवस: मथुरा में कारसेवकों और कोठारी बंधुओं के बलिदान को किया गया याद, राम मंदिर आंदोलन के नायकों को श्रद्धांजलि

By Dec 10, 2025

मथुरा मार्ग स्थित दाऊजी वाली बगीची में छह दिसंबर शौर्य दिवस को ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मनाया गया। जिसमें सभी कारसेवकों, रामभक्तों एवं कोठारी बंधुओं के योगदान को स्मरण किया गया। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित ढांचे को 6 दिसंबर के दिन गिराया गया था। 30 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है। चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि आज अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ रामभक्तों का स्वप्न साकार हुआ है।

सर्व ब्राह्मण सभा मित्र मंडल के संस्थापक सत्यभान शर्मा ने कहा कि वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोग अयोध्या पहुंचे और गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया। अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात सबसे बड़ा आंदोलन राम मंदिर के लिए आरंभ हुआ। इस दिन विवादित ढांचे पर भगवा पर भगवा फहराने वाले दो भाई दिगंबर अखाड़े से हनुमानगढ़ी की ओर जाते समय लाल कोठी के पास पुलिस की गोली का शिकार हो गए। यह दोनों कोठारी बंधु थे, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। राजनारायण द्विवेदी एवं राजेश पंडित ने कहा कि राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। इस अवसर पर दाऊजी बगीची के महंत दयाशंकर शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, जुगल किशोर गौतम,अजय बिहारी शर्मा, अवधेश शर्मा पहलवान, आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी रामनिहोर, महंत संतोष दास, शिवनंद द्विवेदी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शरण शर्मा ने किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा...
By Dec 10, 2025

वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर के जलालाबाद से चार दोस्त वृंदावन के दर्शन करने के लिए निकले थे। यह यात्रा उनके लिए आस्था और आनंद का प्रतीक थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मथुरा पहुंचते ही...
By Dec 10, 2025

धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल के 24 नवंबर को निधन पर शनिवार को क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में उनके प्रशंसकों ने हवन, पूजन एवं शांति पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन के बाद हजारों...
By Dec 10, 2025

मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान

मथुरा। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने शनिवार को डीग गेट स्मारक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके विचार, संघर्ष, संविधान निर्माण में...
By Dec 10, 2025

कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की भावना को सिद्ध करते हुए एक अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट 2025...
By Dec 10, 2025

फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम

आपके अपने समाचार-पत्र हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को फुहार कार्यक्रम का आयोजन कल्याणं करोति कल्याण धाम, मसानी बाईपास लिंक रोड पर दोपहर 12 बजे से होगा। जीएलए विवि के मुख्य सहयोग से आयोजित कार्यक्रम...
By Dec 10, 2025

मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के प्रतिनिधि देवी सिंह ने ग्राम पंचायत अहमल में पंचायत निधि से एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ईंट खरंजा निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।...
By Dec 10, 2025

मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत

मथुरा जिले के ग्रामीण इलाकों की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 1.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में टूट-फूट का...
By Dec 10, 2025

साझा करें