TVS Ronin Agonda वेरिएंट लॉन्च: स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ आई नई बाइक
टीवीएस मोटर ने अपनी रेट्रो-मॉडर्न बाइक TVS Ronin का नया Agonda वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट को खास स्टाइलिंग और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ लेकर आया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है।
इसका डिजाइन गोवा के शांत और खूबसूरत Agonda Beach से प्रेरित है। इसमें आरामदायक और सहज माहौल को दिखाया गया है। इस वेरिएंट में ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक और हेडलैम्प काउल दिया गया है, जो ब्लैक-बेस्ड बॉडी के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाता है। यह कलर थीम उन राइडर्स को खास पसंद आ सकती है जो मिनिमलिस्ट लेकिन यूनिक लुक पसंद करते हैं।
इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
इसमें डबल क्रैडल स्प्लिट Synchro स्टिफ फ्रेम दी गई है। इसमें 41mm USD फ्रंट फोर्क के साथ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन भी मिलता है। इसमें 17-इंच फ्रंट/रियर व्हील्स दिए गए हैं। इनमें 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक लगाई गई है। इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है। साथ ही दो ABS मोड रेन और अर्बन भी मिलता है।
इसमें वही फीचर्स दिए गए हैं, जो इसमें पहले मिलते थे। इसमें असिमेट्रिक लेफ्ट-माउंटेड राउंड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। साथ ही ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT), ISG, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट (कॉल, SMS, नेविगेशन) और TVS SmartXonnect कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
