फ्लाइट कैंसिल होने से हाहाकार, एयरपोर्ट पर रोने लगे यात्री; देखिए बेबसी का मंजर
इंडिगो की फ्लाइट रद होने का सिलसिला लगातार पांचवे दिन भी जारी है। लोग घंटों तक भूखे-प्यासे एयरपोर्ट पर इस उम्मीद में बैठे हैं कि शायद अगले ही पल उनकी फ्लाइट की घोषणा हो जाए, लेकिन उनका इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नतीजतन कुछ लोग लाइन में खड़े होकर फफक-फफक कर रोने लगे हैं, तो कई यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया है।
इंडिगो की सेवाएं अभी भी सुचारु रूप से बहाल नहीं हुई हैं। कई बड़े शहरों की फ्लाइट्स रद कर दी गईं हैं, तो घरेलू उड़ानों का किराया भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसे में देश भर के एयरपोर्ट से चौंकाने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित सरदार वल्लभ भाई एयरपोर्ट पर भी इंडिगो ने अपनी ज्यादातर फ्लाइट्स रद कर दी हैं। DGCA के आदेश वापस लेने के बाद भी इंडिगो की सेवा पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है।
एयरपोर्ट पर बैठे यात्री हताशा भरी नजरों से फ्लाइट के इंतजार में हैं। आलम यह है कि कई यात्री रोने पर मजबूर हो गए हैं। देश के सभी बड़े एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है। इंडिगो एयरलाइन की एक के बाद एक लगातार कई फ्लाइट्स रद होने के बाद यात्रियों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। एक विदेशी महिला यात्री ने इंडिगो के काउंटर पर चढ़कर अपना गुस्सा निकाला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
