कटरीना कैफ के घर आया नया मेहमान, विक्की कौशल ने बेबी ब्वॉय के लिए खरीदा 3.5 करोड़ का तोहफा!
बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी जिंदगी के नए फेज का आनंद ले रहे हैं। पिछले महीने ही दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। 7 नवंबर को कटरीना ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। अभी उनके बेबी के जन्म को एक महीने भी नहीं हुए हैं और अब विक्की ने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत कर लिया है।
यह नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक्टर की चमचमाती नई लग्जरी कार लेक्सस है। विक्की कौशल ने हाल ही में Lexus LM350h 4S कार खरीदी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसे विक्की कौशल का अपने बेबी ब्वॉय के लिए तोहफा माना जा रहा है।
पापा बनने के बाद विक्की व्हाइट कलर की नई चमचमाती गाड़ी घर लेकर आए। वह मुंबई में अपनी नई गाड़ी के साथ स्पॉट हुए। इस 4 सीटर लग्जरी मॉडल की कीमत 3.18 करोड़ से 3.20 करोड़ रुपये के बीच है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक अपने बेबी का नाम या फिर उसका चेहरा रिवील नहीं किया है। मगर छावा एक्टर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। जीक्यू के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था, “इस साल पिता बनना 2025 का मेरा सबसे बड़ा पल है। यह एक जादुई एहसास है। मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत इमोशनल और खुश हो जाऊंगा, लेकिन असल में यह मेरी जिंदगी का सबसे सुकून देने वाला पल रहा है।”
IVF फ्रॉड केस: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
‘O Romeo’ से पहले शाहिद कपूर का बड़ा खुलासा: ‘हर कलाकार के भीतर होता है गहरा डर’
Bigg Boss 19 Grand Finale Live: आज होगा विनर का ऐलान, जानें कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले, यहां मिलेगी हर अपडेट
धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज सुनकर भावुक हुए श्रीराम राघवन, ‘इक्कीस’ से पहले कही थी ये बात
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, रो-रोकर कहा- मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया!
अजीत अगरकर की कुल संपत्ति: चीफ सेलेक्टर की सैलरी, आलीशान घर और लग्जरी कारें, जानिए कितनी है नेटवर्थ?
रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड हुआ गाना, सिगरेट के पैकेट पर दी थाप…ऐसे बना लता मंगेशकर का पहला सुपरहिट गीत
