0

गोंडा-बलरामपुर के 2000 से ज्यादा गांवों में बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर केबल, खत्म होगी सर्वर डाउन की दिक्कत

By Dec 10, 2025

गोंडा व बलरामपुर जिले के 2002 गांवों में तीव्र गति की इंटरनेट की सेवा देने के लिए बीएसएनएल गांव-गांव ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रहा है। करीब 200 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का जिम्मा रेलवे विकास निगम को दिया गया है, जो 31 मई 2026 तक कार्य को पूरा करने में जुट गया है।

ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछने के बाद ब्लाक, स्कूल, अस्पताल व थानों को फाइबर कनेक्शन देकर उन्हें तेज रफ्तार की इंटरनेट सेवाएं दी जाएंगी। यही नहीं, करीब 300 रुपये प्रति माह में ग्रामीण उपभोक्ता भी कनेक्शन लेकर तीव्र गति वाले इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे। इसकी शुरूआत पहले मुजेहना व रेहरा ब्लाक से हुई है, जिसके बाद अन्य जगह भी कार्य शुरू होगा।

ऑनलाइन आवेदन फार्म से लेकर बैकिंग समेत अन्य सेवाएं डिजिटल होने के बाद भी उनका पूरा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कारण, गांवों में इंटरनेट की खराब हालत के चलते हमेशा सर्वर डाउन रहता है, जिससे लोगों को बार-बार मुख्यालय दौड़ना पड़ रहा है। यही नहीं आए दिन सर्वर डाउन रहने से बच्चे, महिलाएं व बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है। कोई परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहा है तो कोई पेंशन के लिए दौड़ रहा है। इन्हें स्कूल में नामांकन, परीक्षा व फार्म भरने से लेकर अन्य जरूरी कार्य भी निजी साइबर कैफे से कराना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज निपटाने के लिए कार्मिकों को एनआइसी या फिर साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें अधिक धन व श्रम व्यय होता है। साथ ही गोपनीयता भंग होने का भी डर रहता है। इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की इंटरनेट सेवाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।

बीएसएनएल व रेलवे विकास निगम मिलकर गोंडा जिले के मुजेहना ब्लाक के तेंदुआ रामचरन व बलरामपुर के रेहरा बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहा है। साथ ही गोंडा के 16 ब्लाकों के 1214 व बलरामपुर के नौ ब्लाकों के 788 गांवों तक केबल बिछाई जानी है, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। इसका लाभ पहले पंचायत भवन, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आरोग्य मंदिरों, ब्लाकों, अस्पतालों व थानों को दिया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीण कनेक्शन लेकर फायदा ले सकेंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गोंडा में बस-कार टक्कर में मां-बेटे समेत 3 की मौत, एयरपोर्ट जा रहा था परिवार

गोंडा-अयोध्या हाईवे स्थित चंदापुर के पास उत्तराखंड की बस व कार में हुई आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले...
By Dec 10, 2025

यूपी में 113 करोड़ से 17 सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा आसान

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़कों की हालत सुधारने के लिए 1 अरब 13 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। लोक...
By Dec 10, 2025

अलाव तापते समय महिला की दर्दनाक मौत, ठंड से बचने की कोशिश में गंवाई जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोंडा जिले के बेलसर नगर पंचायत के वार्ड 16 चांदपुर में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। स्थानीय निवासी सुषमा (उम्र लगभग 45 वर्ष) अपने आंगन में अलाव ताप रही थीं। कड़ाके की ठंड से...
By Dec 10, 2025

यूपी के गोंडा में ईंट भट्ठे पर खूनी खेल, विवाद के बाद मुंशी की गला रेतकर हत्या से सनसनी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ईंट भट्ठे पर हुए खूनी विवाद ने सनसनी फैला दी है। छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी के तौर पर काम करने वाले...
By Dec 10, 2025

अयोध्या बाइपास निर्माण में आई तेजी, दूसरी किस्त में मिले 10 करोड़;0 करोड़; जानें कब तक पूरा होगा काम

गोंडा। निर्माणाधीन अयोध्या-बलरामपुर बाइपास के लिए दस करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी हो गई है। इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह में पहली किस्त 19 करोड़ की मिली थी। इस बजट से लगभग सात...
By Dec 10, 2025

साझा करें