यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें नया टाइमटेबल
उत्तर रेलवे ने सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदलकर अब इसे गोमतीनगर तक संचालित करने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और डालीगंज सहित कई स्टेशनों को नए ठहराव मिलने पर यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
उत्तर रेलवे मुख्यालय ने नजीबाबाद-सहारनपुर रेलखंड से गुजरने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक लखनऊ-सहारनुपर रूट पर उद्घाटन के बाद से ट्रेन संचालन शुरू नहीं हो पाया था। अब रेलवे बोर्ड ने इसका रूट संशोधित करते हुए सहारनपुर से गोमतीनगर तक संचालित करने का फैसला किया है।
रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम ने समय सारणी जारी कर दी है। जारी नए टाइमटेबल के अनुसार ट्रेन संख्या-26503 वंदे भारत सहारनपुर से सुबह 05:05 बजे चलकर नजीबाबाद में सुबह 06:25 बजे, मुरादाबाद में सुबह आठ बजे और गोमतीनगर दोपहर 02:05 बजे पहुंचा करेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या-26504 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोमतीनगर से दोपहर 03:10 बजे चलकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रात 08:35 बजे और इसके नजीबाबाद पहुंचने का समय रात 09:54 बजे रहेगा। यह ट्रेन रात में 11:50 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर रुका करेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सितारगंज जंक्शन, सितारगंज सिटी, सीतापुर, डालीगंज जंक्शन को नया ठहराव दिया गया है।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
