पैकेज डिलीवरी फेल का मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 1.48 लाख रुपये गायब!
By
Dec 10, 2025
मेरठ में साइबर अपराधियों ने एक युवती के वाट्सएप पर पता अपडेट कराने का लिंक भेजकर उसके खाते से 1.48 लाख रुपये उड़ा लिए। नौचंदी थाना क्षेत्र के कुंज विहार निवासी उत्कर्ष खन्ना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को उसकी बहन कोमल ने आनलाइन शैंपू का आर्डर किया था।
26 नवंबर को कोमल के मोबाइल पर पैकेज डिलीवरी फेल होने का एसएमएस आया। साथ में ही पता अपडेट का लिंक भी दिया हुआ था। कोमल ने बिना सोचे समझे उस लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से दो बार में 1.48 लाख रुपये निकल गए।
पीड़िता ने इसकी शिकायत तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर की। थाना प्रभारी इलम सिंह पंवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है और ठगों की तलाश जारी है।
अगली खबरें
‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल
7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील
मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश
ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।
शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी
स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया
