144 फिल्मों में पुलिस ऑफिसर बना था ये एक्टर, गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
सिनेमा जगत के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक तरह किरदार को कोई बार अदा किया। हिंदी सिनेमा में कलाकारों के किरदारों के टाइप कास्ट होने के मामले समय-समय पर चर्चा का विषय बनता रहा है। ये सिलसिला नए जमाने से नहीं बल्कि पुराने दौर से चला रहा है। कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं, जो अपने कैरेक्टर के दम पर ही सिनेमा जगत में पहचाने गए। कोई फेमस विलेन बना तो कोई पुलिस ऑफिसर।
आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही वेटरन एक्टर के बारे में अहम जानकारी देने जा रहे हैं, जो पर्दे पर एक दो बार नहीं बल्कि 144 बार पुलिस ऑफिसर बना था। इस वजह से इस अभिनेता का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
जिस हिंदी सिनेमा के एक्टर के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसने 11 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 1939 में पहली फिल्म की। इसके बाद उन्होंने साल दर साल लगातार फिल्में कर वाहवाही बटोरी। लेकिन वह लीड एक्टर नहीं बल्कि ज्यादातर मूवीज में साइड रोल में ही नजर आया। इतना ही नहीं पुलिस ऑफिसर के रोल में काफी लोकप्रिय हुआ।
आपको बता दें कि उस अभिनेता का नाम जगदीश राज था, जिन्होंने 5 दशक के एक्टिंग में 144 बार पर्दे पर पुलिस ऑफिसर की भूमिका को अदा किया था। जगदीश के अलावा बॉलीवुड का और कोई कलाकार इस तरह से एक किरदार को नहीं निभा पाया है।
इतना ही नहीं उनका ये रिकॉर्ड गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है, जो अब तक नहीं टूटा है। इसके अलावा लिमका बुक में भी जगदीश राज में उनकी ये खास उपलब्धि दर्ज है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
