यूपी में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! सरकार ने खोला 181 करोड़ का खजाना, जानें क्या है प्लान
उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को हुई सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 181.5581 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। इसमें परिवहन विभाग के लिए 146.55815 करोड़ रुपये और यातायात निदेशालय के लिए 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सरकार का मुख्य लक्ष्य फरवरी 2026 में एक बड़े पैमाने पर सड़क सुरक्षा मेगा अभियान चलाना है, जिसके लिए तीन करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, कार्यशालाएं और जन-संपर्क अभियान चलाए जाएंगे ताकि लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके। स्कूलों और कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लबों के माध्यम से छात्रों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्धारित सड़क दुर्घटना मृत्यु में 50 प्रतिशत कमी लाने के लक्ष्य के तहत उन 25 जिलों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जहां वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। इन जिलों में इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट डिवाइस लगाने के लिए प्रति जिला 100 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शेष 50 जिलों को प्रति जिला 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
प्रवर्तन को और मजबूत करने के लिए 18 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, 106 हाई-टेक टैबलेट, 4,500 आयरन बैरियर, 4,525 फोल्डिंग बैरियर, 7,200 सेफ्टी हेलमेट और 270 ब्रेथ एनालाइजर सहित अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। इन सभी कदमों से प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और बिना हेलमेट/सीटबेल्ट वाहन चलाने जैसी घटनाओं में कमी आएगी और सड़क हादसों को प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
