0

PWD रोड पर ‘अतिक्रमण’ का कब्जा, हाईवे पर भयंकर जाम, पुलिस बनी मूकदर्शक!

By Dec 9, 2025

संवाद सहयोगी, पारू। देवरिया थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी रोड के बाया नदी पुल से लेकर गंडक प्रोजेक्ट, विशुनपुर सरैया कैलाश मठ और जिला परिषद की जमीन पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां पक्के मकान और झुग्गी झोपड़ी बनाकर दुकानों का संचालन किया जा रहा है। फुटपाथ पर दुकानदारों के कारण स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

देवरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते देवरिया चौक के दोनों किनारे कुछ दुकानदारों ने रोड से सटाकर दुकानों का निर्माण कर लिया है। बाया नदी पुल पर फुटपाथी दुकानदारों ने ठेला लगा रखा है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित होता है और घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। बावजूद इसके देवरिया थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इसी तरह गंडक प्रोजेक्ट की जमीन पर भी अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन किया जा रहा है। वैशाली कैनाल से जुड़ी केशोपुर उप वितरणी पर विशुनपुर सरैया गांव के 24 लोगों ने कब्जा कर घर बना रखा है। जिला परिषद की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं, जबकि कोठी मैनेजर शशि सिंह ने न्यायालय में मुकदमा दायर कर रखा है।

उल्लेखनीय है कि विशुनपुर सरैया गांव स्थित कैलाश मठ की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ मठाधीश ने न्यास बोर्ड और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गंडक की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा पत्र भेजा गया है। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

देवरिया: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, अस्पताल सील, डॉक्टर फरार; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में एक अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली 28 वर्षीय रीमा देवी को...
By Dec 9, 2025

देवरिया: बिहार ले जाई जा रही 144 पाउच अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में पुलिस ने मोटरसाइकिल से बिहार जा रही 144 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर...
By Dec 9, 2025

देवरिया में जालसाजों का बड़ा गिरोह सक्रिय, जाली नोटों से करते थे ठगी; पुलिस ने 5 को उठाया

जागरण संवाददाता, देवरिया। जालसाजी कर लोगों के रुपये लूटने वाले गिरोह के कोतवाली क्षेत्र में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दो दिन में चार स्थानों पर दबिश देकर पांच को उठाया...
By Dec 9, 2025

साझा करें