0

क्रिकेट के दिग्गजों की वापसी! एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 में बड़ा बदलाव, 19 जनवरी से होगा महासंग्राम

By Dec 9, 2025

मुंबई (महाराष्ट्र), 2 दिसंबर 2025: एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 19 जनवरी 2026 से शुरू होगा। 1 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस बार के सीजन में 2 नई टीमों के साथ ही इंपैक्ट प्लेयर के नियम को भी जोड़ा गया है। मंगलवार को मुंबई में हुए एक समारोह के दौरान वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (यूएई) ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

एशियन लीजेंड्स लीग के क्रिकेट ऑपरेशंस के निदेशक श्री संदीप पाटिल ने कहा कि एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 की तारीखों और प्रतियोगिता के ढांचे की आधिकारिक घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी के साथ कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी। इन दो नई टीमों में पहली है गल्फ ग्लैडिएटर्स, जिसमें गल्फ और एसोसिएट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि दूसरी है पाकिस्तान पैंथर्स।

एशियन लीजेंड्स लीग की टेक्निकल कमेटी के निदेशक श्री मदन लाल ने कहा, “इस सीजन हम आईपीएल की तरह ही इम्पैक्ट प्लेयर रूल को भी शामिल करने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट और अधिक मनोरंजक बनाएगा, चूंकि हमारी लीग में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं इसलिए यह नियम ऊर्जा, संतुलन और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करेगा। एशियन लीजेंड्स लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके दिग्गजों के लिए एशिया कप जैसा है, जो पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं को फिर से जीवंत करता है और उन महान खिलाड़ियों को एक साथ लाता है जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है।”

एशियन लीजेंड्स लीग के कमिश्नर श्री आकाश चोपड़ा ने कहा कि एशियन लीजेंड्स लीग से जुड़ना मेरे लिए जुड़ना सम्मान की बात है, यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जो एशियाई क्रिकेट की गौरवशाली विरासत, भावना और उत्कृष्टता का जश्न मनाता है। यह लीग सिर्फ टीमों की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि असाधारण चैंपियंस के पुनर्मिलन के साथ ही उन दिग्गजों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने क्रिकेट की पीढ़ियों को आकार देने का आकार देने का काम किया है। सीजन 2 न केवल दिग्गज खिलाड़ियों की प्रतिभा दिखाने के लिए बनाया गया है, बल्कि एशिया भर के उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए भी है। यह लीग क्रिकेट के सुनहरे अतीत और उसके रोमांचक भविष्य के बीच एक पुल की तरह काम करेगी। हमारा उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से प्रशंसकों और उनके नायकों के बीच संबंधों को गहरा करने के साथ ही एक ऐसा आयोजन प्रस्तुत करना है जिस पर पूरा एशिया गर्व कर सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में भावुक हुए सनी देओल, सोनू निगम ने गले लगाकर दिया सहारा, वायरल हुआ वीडियो

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन के तीन दिन बाद, देओल भाइयों ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में अपने पिता को श्रद्धांजलि देने...
By Dec 9, 2025

‘फर्जी 2’ पर आया बड़ा अपडेट, Rashii Khanna ने बताया क्यों चुनती हैं अलग तरह के किरदार, बोलीं- ‘कहानियां मुझे चुनती हैं’

साउथ सिनेमा में अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद, अभिनेत्री राशि खन्ना ने अब हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में एक खास बातचीत में राशि खन्ना ने अपने...
By Dec 9, 2025

‘स्त्री’ यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण की एंट्री! क्या बंगाली चुड़ैल बन करेंगी श्रद्धा कपूर को टक्कर?

मैडॉक फिल्म्स हॉरर कॉमेडी फिल्मों के मामले में सबसे आगे है। आने वाले समय में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) के तहत कई मूवीज को रिलीज किया जाएगा। अब खबर आ रही है कि स्त्री...
By Dec 9, 2025

हरभजन सिंह और दीपक चाहर ने लॉन्च किया नया स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, फैंस से जुड़ने का मिलेगा मौका

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और ऑलराउंडर दीपक चाहर ने शनिवार को श्रीलंका आधारित वैश्विक स्पोर्ट्स मीडिया और फैन-एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म 8 जेजे स्पोर्ट्स का अनावरण किया। भारत को अपने पहले लॉन्च मार्केट के रूप में...
By Dec 9, 2025

मुंबई की हवा भी हुई जहरीली! AQI 300 के पार, क्या लागू होगा वर्क फ्रॉम होम?

दिल्ली में हवा प्रदूषण का मुद्दा नया नहीं है। हर साल ठंड की एंट्री के साथ ही राजधानी पर सांसों का संकट भी मंडराने लगता है। मगर, इस बार देश की आर्थिक राजधानी कही जाने...
By Dec 9, 2025

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, सलमान खान के साथ काम करने पर दी जान से मारने की चेतावनी!

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता पवन सिंह ने मुंबई की ओशिवारा पुलिस में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

साझा करें