इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे
गोरखपुर में एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने एआई का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उसे ब्लैकमेल करके 2.80 लाख रुपये ठग लिए।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो माह पहले एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उस व्यक्ति ने खुद को इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत बताते हुए वाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। कुछ दिनों की बातचीत में उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और फिर भारत आने की बात कही।
तीन दिन बाद उसने बताया कि मैं एयरपोर्ट पहुंच गया हूं, मदद की जरूरत है। इसके बाद महिला को एक अन्य वाट्सएप नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताया और कहा कि अमनप्रीत के पास डॉलर है, जिन्हें बदलवाने के लिए तुरंत 17,100 रुपये जमा करने होंगे। रुपये न देने पर अमनप्रीत के साथ महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी गई। डरी महिला ने तुरंत रुपये भेज दिए।
इसके बाद ठगों की मांग बढ़ती गई। मना करने पर ठगों ने एआई के जरिए महिला की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर उसे भेज दी। कहा अगर रुपये नहीं दिए तो तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। डरी-सहमी पीड़िता ने अलग-अलग नंबरों पर कुल लगभग 2.80 लाख रुपये भेज दिए।
ठगी यहीं नहीं रुकी। बाद में एक अन्य अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें महिला और उसके पति को गाली देते हुए रुपये देने का दबाव बनाया गया। घबराकर दंपती ने अपने इंटरनेट मीडिया पर अपने सभी अकाउंट के साथ ही फोन नंबर बंद कर दिए। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से छानबीन चल रही है।
अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल
गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी
यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड
गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज
तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ
गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़
गोरखपुर: बुजुर्ग पति को घर से बुलाकर ले गए आरोपी, 5 महीने से लापता; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
