केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का ‘कट्टो गिलहरी’ पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता से नेता बने LJP-R अध्यक्ष चिराग पासवान अपने एक डांस से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। करीब 14 साल पहले आई अपनी फिल्म ‘मिले न मिले हम’ के चर्चित गाने ‘कट्टो गिलहरी छम्मक छल्लो रानी’ पर वे जमकर थिरके।
उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि सांसद चिराग पासवान किसी नजदीकी की शादी में गए थे, जहां लोगों ने उन्हें मंच पर खींच लिया। इसके बाद उन्होंने डांस किया। हालांकि थोड़ी देर थिरकने के बाद चिराग नीचे आकर बैठ गए।
वर्तमान में भाजपा की सांसद कंगना रनौत के साथ चिराग की फिल्म ‘मिले न मिले हम’ 2011 में रिलीज हुई थी। यह चिराग की पहली फिल्म थी। सागरिका घाटगे भी फिल्म में थीं। हालांकि यह फिल्म चल नहीं सकी थी, लेकिन इसका ‘कट्टो गिलहरी’ आज भी डांस में खूब बजता है। दलेर मेहंदी ने इस गाने में आवाज दी थी।
यह चिराग की एकमात्र फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख कर लिया। आज वे केंद्र में मंत्री हैं और बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
