0

कासगंज: दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, 125 बच्चों को मिले 199 सहायता उपकरण

By Dec 9, 2025

समेकित शिक्षा एवं एलिम्को कानपुर के सहयोग से मंगलवार को दिव्यांगों बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। चिकित्सकों की टीम की उपस्थिति में मंगलवार को कासगंज, सोरों और सहावर विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ब्लॉक संसाधन केंद्र गोरहा पर बुलाया गया। यहां कार्यक्रम आयोजित कर निःशुल्क सहायता उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने की। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा गौरव शाक्य एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। एबीएसए रामरूप ने बताया कि कार्यक्रम में 125 बच्चों को 199 सहायता उपकरण प्रदान किए गए हैं।

इस दौरान विकास खंड सोरों के विशेष शिक्षक सुशील कुमार पटेल, विशेश्वर सिंह और बीआरसी स्टाफ मौजूद रहा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर गरमाई बहस, बैठक में उठे आवास और बिजली के मुद्दे

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की कासगंज शाखा की बैठक में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक मंडल इंजीनियर मथुरा छावनी जयप्रकाश भारती ने की। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, विद्युत,...
By Dec 9, 2025

साझा करें