0

रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर गरमाई बहस, बैठक में उठे आवास और बिजली के मुद्दे

By Dec 9, 2025

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की कासगंज शाखा की बैठक में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक मंडल इंजीनियर मथुरा छावनी जयप्रकाश भारती ने की। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, विद्युत, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ प्रतिनिधि के साथ हुई पहली अनौपचारिक वार्ता में कर्मचारियों की समस्या रेलवे आवास की खिड़की दरवाजे छत की मरम्मत, बिजली, पानी, शौचालय, बच्चों को कॉलोनी में पार्क की व्यवस्था, कर्मचारियों को जीपीएस के आधार पर दंडित न करने, विद्युत गाड़ी प्रकाश विभाग में ड्यूटी रोस्टर लागू करने, रेलवे कॉलोनी की साफ-सफाई, नए आवासों के निर्माण, सभी कार्य स्थलों और आवासों में विद्युत व्यवस्था को सही करने, रेलवे कर्मचारियों के आवासों से सही मीटर रीडिंग लेकर विद्युत बिल की कटौती, करने पर चर्चा हुई।

इस दौरान नव नियुक्त सहायक मंडल इंजीनियर जयप्रकाश भारती का शाखा के पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, अमित कुमार राय, शाखा कासगंज से शाखा अध्यक्ष मनोज यादव, अनुपम वार्ष्णेय, महेंद्र सिंह मीणा, महेश चंद्र मीणा, लालमणि, गिरीश पाल, सतीश पाल, मुकेश मीणा, बाबी कुमार, कमलेश मीणा, राघवेंद्र पाल मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कासगंज: दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, 125 बच्चों को मिले 199 सहायता उपकरण

समेकित शिक्षा एवं एलिम्को कानपुर के सहयोग से मंगलवार को दिव्यांगों बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। चिकित्सकों की टीम की उपस्थिति में मंगलवार को कासगंज, सोरों और सहावर विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों...
By Dec 9, 2025

साझा करें