0

IIT BHU में प्लेसमेंट का जलवा: पहले ही दिन 17 छात्रों को मिले करोड़ों के ऑफर, टूटा रिकॉर्ड

By Dec 9, 2025

आईआईटी बीएचयू में रविवार की आधी रात के बाद से आरंभ कैंपस ड्राइव प्लेसमेंट में पहले ही दिन सोमवार की शाम तक 17 विद्यार्थियों को करोड़पति बनने का आमंत्रण देश-दुनिया की अनेक प्रसिद्ध कंपनियों ने दिया। उन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज देने को कहा।

पहले ही दिन एक छात्र को सर्वाधिक पैकेज के रूप में 1.67 करोड़ रुपये का आफर मिला। पहले ही दिन बेहतर बोहनी से आइआइटी के छात्रों व प्राध्यापकों के चेहरे खिल गए। यह उद्योग क्षेत्र में संस्थान की बढ़ती विश्वसनीयता और छात्रों की विकसित होती प्रतिभा का परिचायक है। इस बार पहले ही दिन मिला सबसे बड़ा पैकेज अब तक के 10 वर्षों के इतिहास में पहले दिन का सबसे बड़ा पैकेज है।

पिछले वर्ष पहले दिन एक छात्र को 1.65 कराेड़ का पैकेज आफर किया गया था। पहले दिन चले प्लेसेंट ड्राइव में कुल 125 नामी-गिरामी कंपनियों ने भाग लिया और 489 छात्रों को भाग्योदय का निमंत्रण दिया। पहले ही स्लाट में 55 कंपनियों ने 209 छात्रों को अपने साथ काम करने का निमंंत्रण देते हुए 45.19 लाख रुपये वार्षिक से 1.67 करोड़ वार्षिक रुपयों के पैकेज देना स्वीकार किया।

70 कंपनियों ने फाइनल इयर के 280 विद्यार्थियों को प्री-प्लेसमेंट आफर दिया यानी उनकी डिग्री पूरी होने के पहले ही उन्हें अपने यहां नौकरी देने की पेशकश की। 98 कंपनियों ने प्री फइलन इयर के 443 छात्रों को सवैतनिक इंटर्नशिप के लिए बुलाया। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के समन्वयक प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आइआइटी बीएचयू की प्र्रतिष्ठा और यहां के मेधावी छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए देश-दुनिया की सैकड़ों कंपनियों ने अपने द्वार खोल दिए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ खाकी ही खाकी को चुनौती दे रही है। एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में, विभाग के भीतर ही 'जुगाड़ू' दारोगाओं...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में 10 दिन तक ‘अंधेरा’ छाएगा! इस वजह से रोज 4 घंटे कटेगी बिजली

वाराणसी में मोहनसराय-दीनदयाल उपाध्याय नगर-चकिया राज्य मार्ग (एसएच-120) के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 11.18 किमी हिस्से को सर्विस लेन सहित छह लेन व चार लेन में चौड़ा करने के इस कार्य...
By Dec 9, 2025

IIT BHU में बंपर प्लेसमेंट: 181 कंपनियों ने 716 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, 1.67 करोड़ का पैकेज

आईआईटी बीएचयू में रविवार की आधी रात से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक कुल 181 कंपनियों ने 716 मेधावी छात्रों को जॉब ऑफर...
By Dec 9, 2025

19 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! 200 साल बाद पूरी की वेदों की सबसे कठिन साधना, PM मोदी भी हुए मुरीद

वाराणसी में 19 वर्षीय वेदामूर्ति देवव्रत महेश रेखे ने एक असाधारण आध्यात्मिक उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के रहने वाले देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद (माध्यंदिन शाखा) के लगभग 2,000 मंत्रों के 'दण्डक्रम पारायणम्' को 50...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, पिता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना दशाश्वमेध थाने के मीरघाट के सामने हुई, जहां तीन युवक स्नान कर रहे थे। तीनों गहरे पानी में चले...
By Dec 9, 2025

काशी-तमिल संगमम् 4.0: उत्तर-दक्षिण का मिलन, काशी में उमड़ा दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ

काशी तमिल संगमम् 4.0 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को नमो घाट पर हुआ, जिसने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को नई ऊर्जा दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य काशी और...
By Dec 9, 2025

निर्धारित गति के बावजूद हाईवे पर मौत का तांडव, वाराणसी में हरहुआ रिंग रोड बना ‘डेथ जोन’

वाराणसी जिले में हाईवे और रिंग रोड पर दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी इन हादसों का मुख्य कारण है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)...
By Dec 9, 2025

यूपी हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी का जलवा, 71% स्कोर के साथ पाया तीसरा स्थान

उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी ने इस वर्ष अक्टूबर माह में 71 फीसदी स्कोर हासिल कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रयागराज 73 फीसदी के साथ प्रथम एवं पीलीभीत...
By Dec 9, 2025

साझा करें