Maruti S Presso CNG: 1 लाख की डाउन पेमेंट पर घर लाएं ये कार, जानें 7 साल की EMI और कुल कीमत
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti S Presso को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Maruti की ओर से S-Presso के सीएनजी वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.62 लाख रुपये है। इस हैचबैक को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 45 हजार रुपये आरटीओ और करीब 26 हजार रुपये इंश्योरेंस के साथ ही Fastag के 600 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Maruti S Presso CNG on road price करीब 5.34 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगा।
अगर इस हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 4.34 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 4.34 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 7052 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 4.34 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 7052 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti S Presso के सीएनजी वेरिएंट के लिए करीब 1.58 हजार रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 6.92 लाख रुपये हो जाएगी।
मारुति की एस प्रेसो को हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Alto K10, Renault Kwid, Hyundai Grand Nios i10 जैसी कारों के साथ होता है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
