मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी! गोबरसही आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, 122 करोड़ की लागत से 2027 तक बनेगा पुल
मुजफ्फरपुर में गोबरसही आरओबी के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम बनाना है। यह परियोजना मुजफ्फरपुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन आसान होगा।
पुल निर्माण निगम की ओर से भगवानपुर मौजा में अधिग्रहण को लेकर जिला भू-अर्जन कार्यालय को अधियाचना भेजी गई है। इसके अनुसार 0.8380 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा अधियाचना का अवलोकन किया जा रहा है। अब भूमि की दर, किस्म व वर्गीकरण निर्धारित करने के लिए कमेटी गठित होगी। यह एमवीआर निर्धारित करेगी, उसी के अनुसार मुआवजा भुगतान को लेकर प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।
इसके लिए सामाजिक प्रभाव का आकलन भी किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि अधिग्रहण के कारण कोई परिवार विस्थापित तो नहीं होगा। अगर ऐसा होगा तो फिर उन परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण डुमरी रोड में किया जाएगा। इस ओर से एक आरओबी का रैंप गिराया जाएगा ताकि उस ओर से आने वाले लोगों को भी सुविधा हो। इसके अलावा एक-एक रैंप भगवानपुर, रामदयालु व चक्कर रोड की ओर होगा।
इस योजना का कार्य करीब 122 करोड़ रुपये से किया जाना है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इस योजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बिहार में क्यों बदल जाएगा शुगर फैक्ट्री का नाम? गन्ना किसानों ने बताई बड़ी वजह
SKMCH में अमानवीयता: लावारिस शव को सीढ़ी के नीचे फेंका, कफन तक नसीब नहीं
मुजफ्फरपुर: NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने शख्स को कुचला, मौके पर मौत
मुंबई से चोरी मोबाइल का मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर कनेक्शन, मजदूरों को सस्ते में बेचे गए फोन
मुजफ्फरपुर में टेंपर्ड टिकट घोटाले का खुलासा, मधुबनी से जुड़े तार; मास्टरमाइंड की तलाश तेज
मुजफ्फरपुर में अतिक्रमणकारियों का तांडव! JCB पर हमला, टायर की हवा निकाली, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर जेल में DM-SSP का छापा: सुरक्षा कड़ी, कैदियों के प्रशिक्षण पर जोर
