0

सात फेरे पूरे होते ही दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला, ‘शराबी’ दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, मचा हंगामा

By Dec 9, 2025

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना घटी। रविवार की रात शादी हुई, लेकिन सुबह होते ही दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में शादी के खर्चों को लेकर विवाद शुरू हो गया और दिन भर हिसाब-किताब चलता रहा।

दरअसल, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को वीरेंद्र निषाद की शादी छह माह पहले तय हुई थी। गांव में तय समय पर 30 नवंबर को बरात आई। शादी की रस्में पूरी हुईं। सोमवार की सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी।

अचानक दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। मान मनौवल के बाद भी दुल्हन व उसके परिवार के लोग राजी नहीं हुए। बताया जा रहा है कि शादी के दिन भी दूल्हा ने शराब पी रखी थी। सुबह तब विवाद खड़ा हो गया जब दूल्हे ने विदाई के समय भी शराब पी ली। दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह शराबी के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकती।

दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच शादी में हुए खर्चों को लेकर विवाद शुरू हो गया। दिन भर दोनों पक्षों के बीच हिसाब-किताब चलता रहा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

खेत की आग बुझाना पड़ा भारी, किसान ने गंवाई जान; लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बस्ती में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते समय एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर शाम उसकी मौत हो...
By Dec 9, 2025

बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 62% डाटा फीडिंग पूरी, प्रशासन ने छूटे मतदाताओं से की ये अपील

बस्ती में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट...
By Dec 9, 2025

साझा करें