0

चंडीगढ़ में खूनी गैंगवार: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की गोली मारकर हत्या

By Dec 9, 2025

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिब्बर मार्केट में सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे सनसनीखेज वारदात हुई। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले इंद्रप्रीत पैरी को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। हमलावर किया गाड़ी में आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पैरी को पांच गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंद्रप्रीत पैरी चंडीगढ़ के सेक्टर-33 का रहने वाला था और लॉरेंस बिश्नोई का यूनिवर्सिटी फ्रेंड था। दोनों पंजाब यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़े थे और सोपू (SOPU) नामक छात्र संगठन से जुड़े थे। पैरी पर चंडीगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हत्या पुरानी दुश्मनी या गैंगवार का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक छीना जा रहा…’, नए विधानसभा भवन के लिए भूमि न मिलने पर भड़के कांग्रेस विधायक

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के नए भवन के लिए जमीन न मिलने पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल हरियाणा के हितों...
By Dec 9, 2025

साझा करें