आगरा में फर्जी बैनामा गिरोह का पर्दाफाश: 28 से ज्यादा आरोपी, पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र, अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
आगरा में बेशकीमती जमीनों पर फर्जी बैनामों के जरिए कब्जा करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शहर की बेशकीमती जमीनों को फर्जी बैनामों से कब्जाने के वाले गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ सभी आठ मुकदमों में पुलिस आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। इन मामलों में 28 से अधिक लोग आरोपित हैं, जिनमें मुख्य रूप से चित्र सिंह का नाम शामिल है।
गिरोह ने रिकॉर्ड रूम के कर्मचारियों की मिलीभगत से जिल्दबही से असली बैनामे गायब करवा दिए थे और उनकी जगह फर्जी बैनामों को चस्पा करवा दिया था। गिरोह के मुख्य कर्ताधर्ता प्रशांत शर्मा और अजय सिसौदिया ने तहसील में काम करने वाले चित्र सिंह समेत अन्य की मिलीभगत से जमीनों को कब्जाने का यह खेल किया था।
दैनिक जागरण द्वारा इस वर्ष जनवरी में शहर की बेशकीमती जमीनों को फर्जी बैनामों से कब्जाने का पर्दाफाश किया गया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से शाहगंज थाने में 11 लोगों के विरुद्ध कूटरचित प्रपत्र तैयार करने एवं धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसआइटी जांच के बाद आठ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
फर्जी बैनामों की जांच के लिए प्रपत्रों को फोरेंसिक लैब भेजा गया था। पुलिस को अब लैब की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। फोरेंसिक विज्ञानियों की रिपोर्ट फर्जी बैनामों से जमीन कब्जाने वालों के विरुद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी। अपर पुलिस उपायुक्त सिटी आदित्य ने बताया कि लैब की रिपोर्ट फर्जी बैनामों के मामले में महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य साबित होगी।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
