WBP कांस्टेबल परीक्षा पेपर लीक की साजिश का भंडाफोड़, धनबाद में 17 गिरफ्तार
By
Dec 9, 2025
धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 को लीक करने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। रविवार को संपन्न हुई परीक्षा से पहले झरिया में सक्रिय इस रैकेट को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बंधन लॉज और घनुआडीह इलाके से 17 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से बड़ी मात्रा में परीक्षा के एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन, नोट्स और अन्य सामग्री बरामद हुई।
जांच में पता चला कि रैकेट संचालकों ने अभ्यर्थियों से मोटी रकम (2 से 5 लाख रुपये) वसूली थी। गिरफ्तार लोगों में 14 पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि रैकेट अभ्यर्थियों को लॉज में ठहराकर उन्हें प्रश्न और उत्तर रटाता था। छापेमारी के दौरान 273 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले, जिससे इस बड़े पैमाने के घोटाले का खुलासा हुआ।
अगली खबरें
