पटना: 70 लाख की कफ सीरप जब्त, नेपाल-बांग्लादेश तस्करी का खुलासा, 5 तस्कर गिरफ्तार
पटना में अवैध रूप से कफ सीरप और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का नेटवर्क फिर उजागर हुआ है। शनिवार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की सीडीए कॉलोनी में छापेमारी कर करीब 70 लाख रुपये मूल्य की कफ सीरप और नशीली दवाएं जब्त की गईं। यह नवंबर माह में पकड़ी गई दूसरी बड़ी खेप है। इससे पहले नवंबर के पहले सप्ताह में पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र से 16 हजार प्रतिबंधित कफ सीरप पकड़ी गई थी।
लगातार बरामदगी इस बात की पुष्टि करती है कि इन दवाओं को नेपाल और बांग्लादेश भेजने की कोशिश की जा रही थी। औषधि नियंत्रण विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश से यह कोडिन कफ सीरप आई थी। औषधि नियंत्रण विभाग के डीआई डॉ. अमल कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार शास्त्रीनगर स्थित सुमन सिंह के मकान पर छापेमारी की गई, जहां से एक पिकअप वैन पर प्रतिबंधित कफ सीरप लादी जा रही थी।
छापेमारी टीम को देखते ही पांच युवक घर के अंदर घुस गए, लेकिन पुलिस की सहायता से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रौशन कुमार, रिशु कुमार (नलकूप भवन के पास, पटना), अमन कुमार और अमन राज (सहरसा) तथा बादल कुमार (खगड़िया) को गिरफ्तार किया है। औषधि निरीक्षक के अनुसार करीब 35 हजार सीरप तथा 7,200 नाइट्राजीपाम टैबलेट्स जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि कफ सीरप में कोडिन फास्फेट की मात्रा अनुमेय सीमा (1 किलोग्राम) से कई गुना अधिक, 8 किलो से भी ज्यादा पाई गई, जिससे यह स्पष्ट है कि इसे नशे के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा दवा भंडारण के लिए कोई लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। विभाग इस पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई आगे बढ़ा रहा है।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
