विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया
भारत ने रांची में खेल गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत के हीरो शतकवीर विराट कोहली और स्पिनर कुलदीप यादव रहे।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवरों में 332 रनों ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
विराट कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 52वां शतक जमाया। ये वनडे इतिहास का 7000वां शतक भी है। उन्होंने अपनी पारी में 120 गेंदों का सामना कर 135 रन बनाए जिसमें सात छक्के और 11 चौके शामिल रहे। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 57 और केएल राहुल ने 60 रनों की पारी खेल भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।
350 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को दूसरे ओवर में दो झटके लगे जिससे उसकी जीत की बुनियाद कमजोर हो गई। हर्षित राणा ने पहली गेंद पर रियान रिकेलटन और तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट कर साउथ अफ्रीका को कमजोर कर दिया। दोनों खाता तक नहीं खोल सके। पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम को आउट कर साउथ अफ्रीका का स्कोर 11 रनों पर तीन विकेट कर दिया।
इसके बाद टोनी डी जोर्जी और मैथ्यू ब्रीट्ज्की ने टीम को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। राणा ने ही जोर्जी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जोर्जी ने 35 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने आते ही कुछ तेजी दिखाई, लेकिन 37 रनों से आगे अपनी पारी को नहीं ले जा सके।
फिर उतरे गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को परेशान करने वाले मार्को यानसेन। उन्होंने लंबे-लंबे शॉट्स लगा रन बटोरने शुरू किए। ब्रीट्ज्की ने भी उनका साथ दिया। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदार की। ये साझेदारी जब भारत के लिए परेशानी बन रही थी तभी कुलदीप ने 34वें ओवर की पहली गेंद पर यानसेन को डीप मिडविकेट पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। फिर एक गेंद बाद ब्रीट्ज्की को लॉन्ग ऑन पर विराट के हाथों कैच कराया। यानसेन ने 39 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के मारे। वहीं ब्रीटज्की ने 80 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली।
कुलदीप ने फिर सुब्रायेन को राहुल के हाथों कैच करा भारत को आठवीं सफलता दिलाई। वह 16 गेंदों पर 17 रन ही बना सके। कार्बिन बॉश और नांद्रे बर्गर ने नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर एक बार फिर भारत को टेंशन दी जिसे अर्शदीप सिंह ने 312 के कुल स्कोर पर खत्म कर दिया। यहां बर्गर आउट हुए।
टीम इंडिया के लिए मुश्किल खत्म नहीं हुई थी। कार्बिन बॉश एक छोर से रन बना रहे थे और भारत को परेशानी में डाल रहे थे। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक भी जमा दिया था। उनसे साउथ अफ्रीका को जीत की उम्मीद थी। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 18 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर कृष्णा ने बॉश को आउट कर भारत को जीत दिलाई। बॉश ने 51 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।
रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ
रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर
झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस
विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल
झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग
झारखंड बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 25 हजार अधिवक्ता डालेंगे वोट
