0

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बरात में जा रहे दूल्हे के चाचा की मौत, किसान भी हादसे का शिकार

By Dec 9, 2025

सहारनपुर में एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया जब बारात में शामिल होने जा रहे दूल्हे के चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य घटना में अम्बेहटा क्षेत्र में शादी से लौट रहे एक किसान की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों ही मामलों में मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बरात में शामिल होने जा रहे दूल्हे के चाचा विजयपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार रिश्तेदार रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसा रविवार को नानौता के गांव देवपुरा मोड़ के पास हुआ। क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी ओमप्रकाश की बेटी की शादी थी। बरात शामली के गांव इरशादपुर माजरा से आई थी। बरात में शामिल होने के लिए दूल्हे के लगभग 58 वर्षीय चाचा विजयपाल पुत्र बलवीर सिंह अपने रिश्तेदार रघुवीर के साथ बाइक से देवपुरा आ रहे थे। इसी दौरान नानौता की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल नानौता सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही विजयपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल रघुवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर जैसे ही शादी स्थल पर पहुंची, पूरा माहौल गमगीन हो गया। हंसी-खुशी का माहौल एकदम से मातम में बदल गया।

उधर, अंबेहटा क्षेत्र के नगर के नकुड़ रोड स्थित ग्राम जैनपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान के पुत्र विशाल ने बताया कि उनके पिता 56 वर्षीय अमरीश कुमार पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम भैरमऊ शनिवार को देर रात ग्राम जानखेड़ा से बाइक पर सवार होकर शादी से लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव जैनपुर के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीरज पंवार ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान अमरीश की मौत हो गई। किसान ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अमरीश कुमार किसान थे और खेती बाड़ी करके अपने दो बेटे विशाल और अनमोल तथा दो बेटियों को पढ़ा रहे थे। घर में कमाने वाले अकेले अमरीश कुमार थे। अब घर की जिम्मेदारी बच्चों पर आ गई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सहारनपुर: खेत की झोपड़ी में युवक की निर्मम हत्या, शव जलाकर फरार हुआ आरोपी

सहारनपुर में एक युवक की हत्या कर उसके शव को झोपड़ी में जलाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से...
By Dec 9, 2025

दिल्ली-सहारनपुर ग्रीनफील्ड हाईवे: बागपत तक ट्रायल शुरू, लेकिन सहारनपुर में क्यों फंसा पेंच?

दिल्ली-सहारनपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर बागपत तक ट्रायल रन शुरू हो गया है, लेकिन सहारनपुर के निवासियों को अभी इंतजार करना होगा। सुरक्षा कार्य समेत कई कार्य अभी अधूरे हैं, जिस कारण सहारनपुर की सीमा में...
By Dec 9, 2025

ठंड का कहर: बच्चों में तेजी से फैल रहा विंटर डायरिया, जानिए बचाव के आसान तरीके

ठंड बढ़ने के साथ बच्चों में विंटर डायरिया का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सीय परामर्श और जांच के बाद ही बच्चों को दवा दें। ठंड से बचाने के लिए जरूरी गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। घर...
By Dec 9, 2025

दहेज के खिलाफ मिसाल: सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में दूल्हों ने लौटाए लाखों रुपये, कहा- ‘दहेज एक कुप्रथा’

दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के मकसद से हरियाणा से बरात लेकर सहारनपुर पहुंचे दूल्हे प्रदीप राणा ने शगुन में मिले पांच लाख रुपये लौटा दिए। दूल्हे के इस फैसले की क्षेत्र में प्रशंसा...
By Dec 9, 2025

साझा करें