0

बरेली वालों के लिए खुशखबरी! जाम से मिलेगी मुक्ति, इस तारीख से शुरू होगा रिंग रोड का काम

By Dec 9, 2025

बरेली शहर के लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड का निर्माण शुरू होने में आ रहा सबसे बड़ा अवरोध समाप्त हो चुका है। वन विभाग ने एनएचएआइ को एनओसी दे दी है। एनएचएआइ ने इसी सप्ताह में निर्माण कार्य आरंभ कराने के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेज दिया है। शुरूआत दो स्थानों पर होगी, जिसमें पहला झुमका तिराहा और दूसरा स्थान चौबारी चिह्नित किया गया है। एसएलओ की ओर से बताया गया है कि 15 दिन के भीतर 80 प्रतिशत भूमि पर कब्जा दिला दिया जाएगा।

झुमका तिराहा से लेकर चौबारी होते हुए इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास तक 2,117 करोड़ रुपये की लागत से 29.95 किमी का रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तो दो साल से चल रही है, लेकिन शुरूआती दौर में भूमि अधिग्रहण में घपला उजागर हो जाने के कारण परियोजना आगे बढ़ती गई। विवादों का निपटारा कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसमें चार आरओबी, दो फ्लाइओवर, सात बड़े पुल और चार छोटे पुलों का भी निर्माण कराया जाना है।

राष्ट्रीय भारतीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारी कई बार निर्माण शुरू कराने का दावा कर चुके हैं, लेकिन दो बड़े अवरोध सामने आते रहे हैं। सबसे बड़ा अवरोध वन विभाग की एनओसी थी। दिल्ली तक पैरवी की गई तो उस पर आपत्ति लगकर आ गई थी कि रिंग रोड और गूगल मैप में अंतर आ रहा है। एनएचएआइ के अधिकारियों ने दोबारा संशोधित प्रस्ताव भेजा तो 24 नवंबर को वन विभाग की ओर से एनओसी जारी कर दी गई है।

दूसरा अवरोध चयनित भूमि पर कब्जा दिलाने का रहा है। अभी तक 60 प्रतिशत मुआवजा वितरित कर किसानों की जमीन पर कब्जा ले लिया गया है, लेकिन 40 प्रतिशत मुआवजा वितरण बाकी है। एनएचएआइ की ओर से 650 करोड़ मुआवजा वितरण का अनुमोदन दिया जा चुका है, लेकिन भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) के स्तर से अभी 400 करोड़ का मुआवजा वितरण किया जा सका है। एसएलओ ने एनएचएआइ के अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि 15 दिन में 80 प्रतिशत मुआवजा वितरित कराकर भूमि पर कब्जा दिलवा दिया जाएगा।

सब कुछ अनुकूल हो जाने पर परियोजना निदेशक एनएचएआइ ने दिसंबर के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेज दिया है। कार्यदायी संस्था आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि को झुमका तिराहा और चौबारी से कार्य शुरू कराने की तैयारी रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद मौलाना तौकीर के करीबियों पर बुलडोजर एक्शन, बारातघर और मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी

शहर में 'आई लव मोहम्मद' प्रकरण को लेकर उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर और उनके करीबियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड स्थित सूफी टोला में एवान-ए-फरहत बारातघर और गुड...
By Dec 9, 2025

‘जान से मार दूंगा…’ इंडिगो फ्लाइट में पत्थर ले जाने से रोकने पर भड़के यात्री का हंगामा

इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे उत्तराखंड के राहिल प्रभाकर के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने जब उसे पत्थर ले जाने से रोका तो वह भड़क गया। राहिल...
By Dec 9, 2025

IVRI बरेली ने रचा इतिहास! NAAC में मिला A++ ग्रेड, अब छात्रों के लिए खुलेगा सफलता का नया द्वार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) को नैक (NAAC) के मूल्यांकन में ए-प्लस प्लस का सर्वोच्च ग्रेड मिला है। यह उपलब्धि आइसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के डीम्ड विश्वविद्यालयों में पहली बार किसी संस्थान को...
By Dec 9, 2025

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अजीब फैसला: कैंपस छात्रों को लेट फीस से छूट, कॉलेज छात्रों पर ₹500 का जुर्माना

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों स्नातक और परास्नातक की मुख्य और बैक परीक्षाओं के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसमें अंतिम तिथि का सोमवार को विस्तारण किया गया, जिसमें विवि पर दोहरे...
By Dec 9, 2025

सरकारी ठेके में लापरवाही: हरियाणा की फर्म पर गिरी गाज, ₹2.78 लाख जब्त, Blacklist होने की तैयारी

मंडल में धान की खरीद की प्रगति तो ठीक चल रही है, लेकिन एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति बहुत कम होने से क्रय केंद्रों और मंडियों और मंडियों से धान का उठान प्रभावित हो...
By Dec 9, 2025

रोजगार मेले में बस कंडक्टर बनने पहुंचीं 99 महिलाएं, कुछ युवतियां तो कुछ गोद में थे बच्चे

आर्थिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। परिवहन निगम में भी महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले गए हैं। नौकरी की उम्मीद लिए...
By Dec 9, 2025

UP Weather Update: दिसंबर में कड़ाके की ठंड की दस्तक, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा, IMD का अलर्ट जारी

ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने दिसंबर की शुरुआत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है, साथ ही कोहरा छाने के...
By Dec 9, 2025

दावत नहीं, मौत का जाल! जिस दोस्त पर किया भरोसा, उसने माथे पर गोली मारकर खत्म कर दी कहानी

एक दुखद घटना में, एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने ही धोखा दिया और उसकी हत्या कर दी। दोस्त पर भरोसा करके दावत में शामिल होने वाले व्यक्ति को यह नहीं पता था कि यह...
By Dec 9, 2025

साझा करें