आगरा मेयर के भतीजे की दबंगई पर बवाल, नगर निगम कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कर दी तालाबंदी
आगरा नगर निगम की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष चौधरी पर पहले भी कई बार अभद्रता के आरोप लगे हैं। एक अवर अभियंता के साथ नगर निगम में हद दर्जे की अभद्रता हुई थी, लेकिन वे शिकायत का साहस नहीं जुटा सके थे। इसके बाद एक कार्यकारिणी बैठक में सबसे सामने तीखी प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन मामला शांत हो गया था।
हाल ही में एक प्रभारी से नगर निगम में ही अभद्रता हुई, लेकिन ये मामला भी दब गया था। अब विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार सुबह नगर निगम कर्मियों ने एकजुट होकर नगर निगम में तालाबंदी कर दी है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम से सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता पर वे एफआइआर कराने को आगे आए हैं।
अगर ये दुस्साहस अगर पहले किसी ने रोका होता तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। नगर निगम के कार्यो में मेयर के भतीजे का विशेष हस्तक्षेप रहता है। कार्य कराने के लिए लोग उनसे संपर्क करते हैं तो अधिकारियों को भी कई बार मेयर तक पहुंचने के लिए उन्ही का सहारा लेना पड़ता है। बिना किसी जिम्मेदारी के जिम्मेदार बनने और हाथ में ताकत आने से कई बार उन्होंने लोगों से अभद्रता की है।
धमकाने के मामले पहले भी आए है, लेकिन लोग खुलकर कहने की हिम्मत नहीं जुटा सके हैं। हाल ही में नगर निगम परिसर में एक प्रभारी को निजी कार्य करने के लिए धमकाया था। इससे पहले हर्ष पर अवर अभियंता के साथ अभद्रता के आरोप लगे थे। उन्होंने नगर निगम में शाम के समय उनके साथ हाथापाई की थी, जिसके बाद समझौता हो गया था। तहरीर लिखी गई थी, लेकिन थाने तक नहीं पहुंची थी। कई बार ठेकेदारों को धमकाने के आरोप भी लग चुके हैं। पहली बार मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा है।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
