0

बिहार में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं, RJD प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, गठबंधन में आई खटास

By Dec 9, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कांग्रेस को बिहार में उसकी राजनीतिक हैसियत का आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है, जिससे दोनों पार्टियों के संबंधों में तनाव दिख रहा है। यह बयान बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिजिटल डेस्‍क, पटना। Bihar Politics: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद महागठबंधन के दो प्रमुख दल RJD और कांग्रेस के रिश्‍ते में खटास आती दिख रही है।

कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान हार का कारण राजद को बताए जाने की चर्चा के बीच राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष मंगनीलाल मंडल का कड़ा बयान सामने आया है।

मीड‍िया से बातचीत में उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस यह कह रही है, लेक‍िन बिहार में तो राजद का जनाधार है। कांग्रेस को जो भी वोट म‍िला वह राजद का वोट था। जो अतिरिक्‍त वोट म‍िला वह भी राष्‍ट्रीय जनता दल के कारण।

अब ऐसे में कांग्रेस कहती है कि उनके कारण हारे हैं तो 2020 का चुनाव परिणाम याद कर लीजिए। तब 19 सीटें क‍िसके कारण जीते थे। सब सीट तो हार गए थे। हम तो कह रहे थे कि इतनी सीट मत लीजिए।

अब यदि उन्‍होंने अकेले आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है तो हम कौन होते हैं कुछ कहने वाले। कांग्रेस ने अपनी औकात का विश्‍लेषण कर लिया है तो वही जाने।

इधर राजद समीक्षा बैठक कर रहा है तो दिल्‍ली में कांग्रेस की बैठक भी चल रही है। उसमें परिणाम पर मंथन किया जा रहा है। इस बीच राजद प्रदेश अध्‍यक्ष के बयान पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। एनडीए नेताओं ने इस पर कटाक्ष किया है।

राजद चुनाव परिणाम पर समीक्षा बैठक कर रहा है। प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताया क‍ि 10 दिसंबर तक दो चरणों मे समीक्षा बैठक की जाएगी। पहले चरण में राजद अपने प्रत्‍याश‍ियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहा है।

नौ प्रमंडल की नौ दिनों तक समीक्षा चलेगी। यह चार दिसंबर तक चलेगी। पांच से 10 दिसंबर तक जिलाध्‍यक्षों व पूर्व सांसद-विधायकों के साथ बैठक होगी। समीक्षा में जो बातें आएंगी, उनका विश्‍लेषण किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम

राजधानी पटना में गैंग के साथ चेन झपटमारी करने वाला शुभम सट्टेबाजी का आदी था। वह आईपीएल जैसे मैचों में सट्टा लगाता था और हफ्ते में एक लाख रुपये तक खर्च कर देता था। इस...
By Dec 9, 2025

डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा

पटना में डेंगू के स्वदेशी वैक्सीन का परीक्षण राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (RMRIMS) में चल रहा है। डेंगू के इलाज के लिए अब तक कोई विशेष दवा नहीं है, और चिकित्सक केवल सपोर्टिव...
By Dec 9, 2025

बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’

बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग ने 'बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति-2018' के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य के ग्रामीण परिक्षेत्र में 40,265 किलोमीटर लंबाई की कुल 16,174 सड़कों की मरम्मत और रखरखाव...
By Dec 9, 2025

पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण

पटना में वायु गुणवत्ता की स्थिति अलग-अलग इलाकों में काफी भिन्न पाई गई है। शहर के तारामंडल के पास का AQI 84 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, समनपुरा का...
By Dec 9, 2025

पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!

पटना के राजीवनगर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात सोमवार रात की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप...
By Dec 9, 2025

बिहार में बड़ा बदलाव: राजभवन अब ‘बिहार लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

बिहार में राज भवन का नाम बदलकर 'बिहार लोक भवन' कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य भवन को जनता से जोड़ना है। अब यह केवल राज्यपाल का निवास नहीं, बल्कि जनता के लिए...
By Dec 9, 2025

बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति की मिसाल: प्रेम कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नीतीश-तेजस्वी ने साथ बिठाया

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार निर्विरोध रूप से बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके निर्वाचन ने सदन में खुशी की लहर ला दी। यह घटना सदन में एकता और सर्वसम्मति का प्रतीक है, जो...
By Dec 9, 2025

साझा करें