पटना में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग, 150 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप!
By
Dec 9, 2025
मोकामा प्रखंड के औंटा गांव में एक शादी के स्वागत समारोह में भोजन करने के बाद करीब 150 लोग बीमार हो गए, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गुरुवार रात समारोह में खाना खाने वाले लोगों को शुक्रवार सुबह से ही उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। कई घरों में एक साथ कई सदस्य बीमार पड़े, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
गांव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को निजी क्लीनिकों में ले जाया गया, जहां मरीजों की भीड़ के कारण संसाधनों की कमी पड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार, यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन किसी की हालत चिंताजनक नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फूड सैंपल न मिलने के कारण बीमारी का सटीक कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
अगली खबरें
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
