0

रोजगार मेले में बस कंडक्टर बनने पहुंचीं 99 महिलाएं, कुछ युवतियां तो कुछ गोद में थे बच्चे

By Dec 9, 2025

आर्थिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। परिवहन निगम में भी महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले गए हैं। नौकरी की उम्मीद लिए 99 महिलाएं मंगलवार को पुराना बस अड्डा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय पहुंचीं थीं। इनमें से कुछ युवतियां थीं तो कुछ बच्चे को गोद में लेकर पहुंचीं थीं।

परिवहन निगम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए परिचालक पदों पर महिलाओं की तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी मंडल के सभी डिपो महिला परिचालक भर्ती रोजगार मेला लगवाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से आरंभ हुए रोजगार मेले में स्वजन के साथ महिलाएं पहुंचीं और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र जमा किया। पांच बजे तक 99 महिलाओं ने आवेदन किया है। मंडल के बरेली डिपो, रुहेलखंड डिपो, बदायूं डिपो और पीलीभीत डिपो के लिए 100 महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आयोजन किया था।

आरएम दीपक चौधरी, एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई के निर्देशन में निगम के अधिकारी और कर्मचारी आवेदक महिलाओं के फार्म जमा कराने के साथ उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच भी करते दिखे। नौकरी को लेकर युवतियों और महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। कुछ महिलाएं परिवार की आर्थिक तंगी दूर होने की उम्मीद लिए बच्चे को गोद में लेकर पहुंची थीं। एनसीसी बी प्रमाण पत्र, स्काउट गाइड से राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक, इंटर में प्राप्त प्रातांकों पर पांच प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

वर्तमान में चारों डिपो में 58 महिला परिचालक कार्य कर रही हैं। इनकी संख्या 200 तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के अधिकारियों ने महिला परिचालकों को लोकल रूटों पर, जबकि पुरुष परिचालकों को लंबी दूरी की रूटों पर लगाया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आवेदकों की शैक्षिक योग्यता और प्रमाण पत्रों के आधार पर चयन किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद मौलाना तौकीर के करीबियों पर बुलडोजर एक्शन, बारातघर और मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी

शहर में 'आई लव मोहम्मद' प्रकरण को लेकर उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर और उनके करीबियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड स्थित सूफी टोला में एवान-ए-फरहत बारातघर और गुड...
By Dec 9, 2025

‘जान से मार दूंगा…’ इंडिगो फ्लाइट में पत्थर ले जाने से रोकने पर भड़के यात्री का हंगामा

इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे उत्तराखंड के राहिल प्रभाकर के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने जब उसे पत्थर ले जाने से रोका तो वह भड़क गया। राहिल...
By Dec 9, 2025

IVRI बरेली ने रचा इतिहास! NAAC में मिला A++ ग्रेड, अब छात्रों के लिए खुलेगा सफलता का नया द्वार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) को नैक (NAAC) के मूल्यांकन में ए-प्लस प्लस का सर्वोच्च ग्रेड मिला है। यह उपलब्धि आइसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के डीम्ड विश्वविद्यालयों में पहली बार किसी संस्थान को...
By Dec 9, 2025

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अजीब फैसला: कैंपस छात्रों को लेट फीस से छूट, कॉलेज छात्रों पर ₹500 का जुर्माना

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों स्नातक और परास्नातक की मुख्य और बैक परीक्षाओं के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसमें अंतिम तिथि का सोमवार को विस्तारण किया गया, जिसमें विवि पर दोहरे...
By Dec 9, 2025

सरकारी ठेके में लापरवाही: हरियाणा की फर्म पर गिरी गाज, ₹2.78 लाख जब्त, Blacklist होने की तैयारी

मंडल में धान की खरीद की प्रगति तो ठीक चल रही है, लेकिन एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति बहुत कम होने से क्रय केंद्रों और मंडियों और मंडियों से धान का उठान प्रभावित हो...
By Dec 9, 2025

UP Weather Update: दिसंबर में कड़ाके की ठंड की दस्तक, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा, IMD का अलर्ट जारी

ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने दिसंबर की शुरुआत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है, साथ ही कोहरा छाने के...
By Dec 9, 2025

दावत नहीं, मौत का जाल! जिस दोस्त पर किया भरोसा, उसने माथे पर गोली मारकर खत्म कर दी कहानी

एक दुखद घटना में, एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने ही धोखा दिया और उसकी हत्या कर दी। दोस्त पर भरोसा करके दावत में शामिल होने वाले व्यक्ति को यह नहीं पता था कि यह...
By Dec 9, 2025

गोद में नन्ही जान, हाथ में जिम्मेदारी: बरेली की ‘सुपर बीएलओ’ ने पेश की मिसाल

हिमांशु अग्निहोत्री, बरेली। जहां एक तरफ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के उत्पीड़न और तनाव के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बरेली की...
By Dec 9, 2025

साझा करें